Saturday, December 31


यह नूतन, शुभ वर्ष आपके जीवन को कर दे फुलवारी

यह नूतनशुभ वर्ष आपके जीवन को कर दे फुलवारी।
समय लिखे उजली स्याही से गीत सर्वदा मंगलकारी ।।

स्वस्थ रहें, पलपल प्रभात हो,
उजियारों के साथ मिले
सौंधी हों आशाएँ उनको,
पूनो जैसी रात मिले
पुलकित, प्रमुदित हो यह जीवन, आभा जिसकी हो उजियारी।
यह नूतनशुभ वर्ष आपके जीवन को कर दे फुलवारी।।

शुभ विचार, संयमविवेक से,
मन का आँगन भरा रहे
मानवता,परमार्थ भाव से
जीवनउपवन हरा रहे
भावनाओं में बहे मधुरता, मन जग हेतु बने हितकारी।
यह नूतनशुभ वर्ष आपके जीवन को कर दे फुलवारी।।
                          
                       –डॉ. विनोदप्रसून’ 


No comments:

Post a Comment